Top News

टप्पेबाजों ने प्लांट दिखाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त पूर्व शिक्षक के साथ की टप्पेबाजी

*टप्पेबाजों ने प्लांट दिखाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त पूर्व शिक्षक के साथ की टप्पेबाजी*


*कंचौसी।औरैया*
कंचौसी रसूलाबाद रोड पर कंचौसी रेलवे फाटक के पास टप्पेबाजों ने  सेवानिवृत्त बुजुर्ग  पूर्व शिक्षक को बातों में उलझाकर रेलवे फाटक पर झिझक रोड पर प्लाट दिलवाने के नाम पर बाइक पर बैठा लिया टप्पेबाजों ने रास्ते मे पूर्व शिक्षक की जेब काट ली।सेवानिवृत्त शिक्षक  को अपने साथ हुई हो रही धोखेबाजी का अहसास होता तब तक आरोपी बहुत दूर निकल चुके थे। मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये कंचौसी चौकी  में तहरीर दे दी गई है। कस्बे  में पहले भी इसी अंदाज में कई लोग  टप्पेबाजी का शिकार हो चुके है।कंचौसी बाजार निवासी शिवबालक सामान खरीदने के लिए रेलवे फाटक पार करके लाइन पार जा रहे थे  इसी दौरान रेलवे फाटक के  पास बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोका, उसका हाल चाल लेने के बाद आरोपियों ने उसे भरोसे में लिया, उसके बाद झिझक रोड सस्ते। दामो में प्लाट दिलवाने व जमीन दिखाने के लिए बाइक पर बैठा लिया।रास्ते टप्पेबाजों ने सेवानिवृत्त शिक्षक की जेब काटकर उनके जेब मे पड़े 5660 रुपये निकाल लिए।उक्त आरोपी शिक्षक को नहरपुल पर बाइक से उतारकर 5 मिनट में वापस आने की बात कहकर तेजी से झिझक की तरफ बाइक लेकर भाग गए।  सेवानिवृत्त शिक्षक चिल्लाते रह गए।राहगीरों की मदद से पूर्व शिक्षक ने कंचौसी चौकी  पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया।चौकी प्रभारी जितेंद्र तिवारी  का कहना है कि बदमाशों का पता लगाने के लिए रेलवे फाटक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कोशिश की जाएगी। घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم