*मथुरा *
समाजवादी पार्टी की ओर से जारी की गई प्रदेश की जिला महानगर सूची में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने मथुरा जिले के वार्ड 28 सुखदेव नगर निवासी मुन्ना मलिक को समाजवादी लोहिया वाहिनी का लगातार तीसरी बार महानगर अध्यक्ष पर मनोनीत किया है लोहिया वाहिनी अध्यक्ष पद को लेकर मची रस्साकसी के बीच प्रदेश नेतृत्व ने उनको शहर की कमान सौंपकर कई तरह के संकेत एक साथ दिए हैं साथ ही कार्यकर्ताओं को स्पष्ट कर दिया है कि अब पार्टी धरातल से जुड़े कार्यकर्ताओं को ही पार्टी में स्थान दिया जाएगा मुन्ना मलिक को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने से जिले के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है. मुन्ना मलिक ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है वह उस पर खरा उतरेंगे और युवाओं की समस्या का समाधान कराकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे मुन्ना मलिक इससे पूर्व समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं.और संघर्ष में हमेशा आगे दिखाई देते हैं और पार्टी आंदोलन में जेल भी जा चुके हैं
मुन्ना मलिक ने कम उम्र से ही काफी संघर्ष किया है छात्र राजनीति की शुरुआत की .लोहिया वाहिनी की कमान मिलने के बाद अब अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की मुहिम में कार्य करेंगे. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, संरक्षक मुलायम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार उत्तम , समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल , एमएलसी उदयवीर सिंह, एमएलसी डॉ संजय लाठर को धन्यवाद भी ज्ञापित किया ।
संवाददाता जिला मथुरा

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know