Top News

औरैया: मालगाड़ी की चपेट में आकर गार्ड की दर्दनाक मौत, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा,जानिए कारण

औरैया: मालगाड़ी की चपेट में आकर गार्ड की दर्दनाक मौत, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा,जानिए कारण

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता, औरैया 
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : उत्तरप्रदेश न्यूज़21
औरैया के अछल्दा में डीएफसी रेलवे ट्रेक पर मेमो देने जा रहे गार्ड की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची  और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की जानकरी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। डीएफसी रेलवे ट्रेक पर सुबह 8 बजे  करीब न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी टूंडला से कानपुर की ओर जा रही थी। मालगाड़ी के ब्रेक में तकनीकी खराबी आ गई।

जिस पर गार्ड ने ट्रेन चालक को सूचना देकर मालगाड़ी को न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोक लिया। मालगाड़ी में आई तकनीकी खराबी का मेमो देने के लिए वह अप रेलवे ट्रेक पार कर रहा था उसी समय अप रेलवे ट्रेक पर मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी ने हॉर्न दिया लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाते तबतक मालगाड़ी के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

घटना को देख रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी अछल्दा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले आईडी कार्ड के आधार पर गार्ड की शिनाख्त प्रिंस रोशन पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव/थाना बाबू टोला विहार के रूप में की। 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने