Top News

आशा बहू ने बताई विभागीय वेदना

आशा बहू ने बताई विभागीय वेदना।

उत्तरप्रदेश न्यूज21 संवाददाता एरवाकटरा (औरैया)- औरैया जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा के अंतर्गत परसुआ गांव की आशा बहू निगम आशा ने अपनी वेदना बताते हुए कहां की विभागीय अधिकारियों के के निर्देशानुसार टीकाकरण  कार्य को करती रही। निगम आशा ने बताया विभाग के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई थी उसे मैंने बखूबी निभाया लेकिन पिछले 9 महीने से उसे वेतन नहीं मिला। आशा निगम द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि वह जब अस्पताल जाती है तो उसे वहां बैठने तक नहीं दिया जाता बल्कि उसे अस्पताल के बाहर निकाल दिया जाता है। आशा निगम का यह भी कहना है कि उसने इस विषय की सूचना अधीक्षक व संगिनी के द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आशा ने अपने विभागीय अधिकारियों पर यह भी आरोप लगाया कि जब उसके द्वारा विभागीय अधिकारियों को फोन किया जाता है तो विभागीय अधिकारी उसका फोन भी नहीं उठाते। और विभाग में होने वाली मीटिंग सभागार से भी बाहर निकाल दिया जाता है। और कहा जाता है कि आपका यहां कोई कार्य नहीं है। आशा निगम का कहना है कि उसका वेतन हर महा आता है पर उसके विभागीय अधिकारियों के द्वारा उसका निकाल लिया जाता है।
जिससे निगम आशा बहुत ही परेशान रहती है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने