Top News

औरैया में हाई मास्ट लाइटों से जगमगाए दिबियापुर के प्रमुख चौराहे तिराहे

औरैया में हाई मास्ट लाइटों से जगमगाए दिबियापुर के प्रमुख चौराहे तिराहे

- सादे समारोह में नगर में लगीं 5 हाई मास्ट लाइटों का हुआ उदघाटन
फोटो दिबियापुर में हाई मास्ट लाइटों के शुभारंभ अवसर पर मौजूद चैयरमैन अरविंद पोरवाल एवं नगरवासी 

दिबियापुर (औरैया)। नगर के प्रमुख स्थानों पर लगाईं गईं हाईमास्ट लाइटों का एक सादे समारोह में पूजन के साथ शुभारंभ किया गया।चैयरमैन अरविंद पोरवाल ने अधिकारियों कर्मचारियों एवं नगर वासियों की मौजूदगी में लाइटों का उदघाटन किया।
             चैयरमैन अरविंद पोरवाल ने बताया कि दिबियापुर में पांच हाई मास्ट लाइटें लगवाईं गईं हैं।इन लाइटों को जिले में अन्य स्थानों पर लगीं अन्य हाईमास्ट लाइटों के मुकाबले सबसे कम कीमत चार लाख साठ हजार प्रति लाइट की दर पर खरीदा गया है।बताया कि पूरे नगर में एक समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।जिन स्थानों पर विकास कार्यो की आवश्यकता है, उन स्थानों पर भी जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे।बताया कि अन्य स्थानों पर खराब हाई मास्ट लाइटों को भी जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा।पैट्रोप पंप तिराहे पर स्थानीय लोगों ने चैयरमैन अरविंद पोरवाल एवं अधिकारियों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया। अवर अभियंता पीपी सिंह, वरिष्ठ लिपिक नरेन्द्र सिंह राजावत, पूर्व चेयरमैन स्वदेश पोरवाल, राजेंद्र सिंह यादव, सोनी गुप्ता, ज्ञानेंद्र सक्सेना, लल्लू शुक्ला, आनन्द, अनुराग आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم