*पारिवारिक वादों के निस्तारण के लिए अधिवक्ताओं से अपील*
*औरैया।* जनपद न्यायाधीश डॉ० दीपक स्वरूप सक्सेना के निर्देशानुसार गुरुवार को पारिवारिक न्यायालय प्री ट्रायल बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रनन्जय कुमार वर्मा ने सभी अधिवक्ताओं से 10 जुलाई की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराने की अपील की। इस बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रनन्जय कुमार वर्मा ने कहा कि पारिवारिक वादों में भावनाओं को मिलाने का प्रयास करके ज्यादा से ज्यादा परिवारों को फिर से मिलाकर उनके परिवारों की खुशियां लौट आई जा सकती है। इस बैठक में अपर जिला जज प्रथम राजेश चौधरी , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिवाकर कुमार , जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया व अधिवक्ता शिवम शर्मा आदि तमाम अधिवक्ता गण मौजूद थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know