*दबंगों ने भाई-बहिन को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया*
■ *पीड़ित भाई बहन ने बताया कि दबंग हफ्ता भर पूर्व उनके पिता को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं*
औरैया
जनपद के थाना बेला के अंतर्गत याकूबपुर कस्बे में
दबंगों ने भाई बहिन को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।।
याकूबपुर कस्बा निवासी तृषा पुत्री पवन कुमार निवासी याकूबपुर थाना बेला जनपद औरैया द्वारा थाना बेला में रपट दर्ज कराई है कि वादी व उसके भाई को दबंगों ने लाठी-डंडों से मारा जिससे हाथ में चोट आई,तृषा ने अभियुक्तगण संजीव कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डन, मोहित पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी याकूबपुर थाना बेला जनपद औरैया व मगन्ने हलवाई, माया देवी निवासी पिहानी जनपद हरदोई के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की,जिससे भाई के हाथ में फैक्चर हो गया उनके व भाई को अन्य चोटें भी आईं,पीड़िता तृषा ने बताया कि दबंग करीब एक हफ्ता पूर्व उसके पिता के साथ भी मार पीट कर चुके हैं जिससे उनको भी गम्भीर चोटें आईं थीं, प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र मिला है प्रार्थना पत्र के अनुसार रपट दर्ज कर दी गई है, थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू ने कहा कि दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know