प्लांट के लिए सदर विधायिका ने किया बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को धन्यवाद
इटावा।वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर में मुख्य रूप से आक्सीजन की कमी महसूस की जा रही थीI इसको देखते हुए शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए भूमि पूजन हुआ। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने प्लांट स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया।
जिला संयुक्त चिकित्सालय के एमसीएच विंग एल-2 के पास आक्सीजन प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति मिल गयी है। यह ऑक्सीजन प्लांट बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की तरफ से जनपद इटावा में बनाया जा रहा है । फाउंडेशन की ओर से पूरे उत्तर प्रदेश में 10 ऑक्सीजन प्लांट लगवाये जा रहे हैंI इसी श्रंखला में जनपद के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय का चयन भी किया गया है।
प्लांट के लिए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भूमि पूजन किया और ऑक्सीजन प्लांट के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का आभार व्यक्त कियाI उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए जिला अस्पताल पूरी तैयारी कर रहा है। ऑक्सीजन सप्लाई की पूर्ति करने के लिए यह प्लांट बहुत मददगार सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है इसलिए मैं जनपद वासियों से कहना चाहती हूं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं और मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान दास ने जानकारी देते हुए कहा कि यह ऑक्सीजन प्लांट 500 पीएलएम की क्षमता से ऑक्सीजन सप्लाई करेगा जिससे अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आक्सीजन प्लांट लगने से जिला पुरुष व महिला अस्पताल में आक्सीजन की पूर्ति आसान हो जाएगी और उपचार के लिए आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा।
भूमि पूजन के अवसर पर डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. निखलेश, सौरभ दीक्षित और पुरुष अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know