*सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भक्तो की भीड़*
*कंचौसी।औरैया*
सावन मास के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ही लोग मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़े। भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। लोगों ने बेलपत्रों और भांग-धतूरे आदि से महादेव का अभिषेक किया। भोलेनाथ के सामने अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की। रेलवे स्टेशन स्थित मनकामेश्वर मंदिर ,शिवशक्ति पीठ,बैकुण्ड धाम, नर्मदेश्वर मंदिर ,दुर्गा मंदिर सहित छोटे-छोटे मंदिरों में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। हर कोई भगवान शिव पर जल, दूध, पुष्प व बेलपत्र चढ़ाने के लिए हाथ में लेकर खड़े दिखाई दिए। सावन के सोमवार का काफी महत्व है। यही कारण है कि सावन शुरू होते ही पहले सोमवार को लोगों की भीड़ मंदिर पर दिखाई दी। यहां कोविड से सावधानी रहे इसके लिए बार-बार मंच से पुजारी संबोधित भी करते दिखाई दिए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know