Top News

औरैया में साथियों के साथ मिलकर मामी को चाकू मार किया घायल, जानिए कारण

औरैया में साथियों के साथ मिलकर मामी को चाकू मार किया घायल, जानिए कारण
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता अजीतमल (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में एक महिला पर भांजे ने दो साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। घटना की वजह पता नहीं चल सकी है।
रेनू सेंगर मोहल्ला आजाद नगर में पुत्रियों शिवानी (16), कामनी (10), रागनी (7) व रोशनी (4) के साथ रहतीं हैं। उनके पति शिववीर लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्यरत हैं। रविवार दोपहर 12 बजे महिला और उसकी सबसे छोटी बेटी रोशनी घर पर थी। इस दौरान लहूलुहान रेनू को घर से बाहर भागते देख मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया।
तीन युवक बाइक से भागते दिखे। घायल महिला को पड़ोसियों ने सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। देवर रूपेश ने बताया कि रेनू का भांजा दो साथियों के साथ घर पर आया था। उसने साथियों के साथ मिलकर रेनू पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर आरोपियों के जूते व शर्ट भी मिली है। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला का बयान लेने के लिए पुलिस को सैफई रवाना किया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم