Top News

औरैया में रोडवेज बस नही रोकी तो, पांच चालक व परिचालकों को नोटिस,जानिए कारण

औरैया में रोडवेज बस नही रोकी तो, पांच चालक व परिचालकों को नोटिस,जानिए कारण

औरैया। आगरा-दिल्ली रूट पर चलने वाली अधिकांश बसों के अजीतमल बस अड्डे पर न रुकने की शिकायत एक युवक ने ट्विटर पर दर्ज कराई है। विभागीय अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लेकर पांच चालकों और परिचालकों को नोटिस जारी कर एक-एक हजार रुपये की कटौती वेतन से करने के निर्देश दिए हैं।
अजीतमल कस्बे के दैनिक यात्री आएदिन बसों के न रुकने की शिकायत करते हैं। दो जून और 29 जून को कस्बे के राघवेंद्र सिंह ने ट्विटर पर दो बसों के चालकों व परिचालकों की शिकायत दर्ज कराई थी। इसे संज्ञान में लेकर मुख्यालय के आदेश पर एआरएम औरैया ने पांच चालक-परिचालकों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। एआरएम आरएस चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि जो भी बसें अजीतमल कस्बे में डिपो पर नहीं ठहरेंगी, उनके चालकों और परिचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इटावा रूट पर जाने वाली डिपो की सभी बसों के परिचालकों को अजीतमल बस स्टेशन पर जाकर मार्ग पत्र पर आवागमन के अंकित की मोहर लगवानी होगी। ऐसा न करने पर वेतन से एक-एक हजार रुपये की कटौती की जाएगी।
एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि डिपो के बेहतर संचालन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन के निर्देशों का पालन जो चालक-परिचालक नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم