*प्रधानों का ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू*
*फोटो परिचय- ऑनलाइन प्रशिक्षण में भाग लेते ब्लॉक भाग्य नगर के प्रधान व अन्य लोग*
*दिबियापुर,औरैया।* जिले के ककोर मुख्यालय के निकट बूढ़ादाना गांव के प्राइमरी स्कूल में रविवार की सुबह प्रधानों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्य शुरू किया गया। जिसमें ब्लॉक भाग्य नगर के 20 प्रधानों ने भाग लिया, और उसमें बताया गया की आप लोग अपने पंचायत में कृषि संबंधी, मनरेगा और जो भी काम करवाए उनकी किस प्रकार से शुरुआत होनी चाहिए। जिससे कि समाज को एक अच्छी दिशा और दशा मिले। प्रशिक्षण का कार्य रविवार को बूढ़ादाना, वसुंधरा, देवरपुर और अन्य जगह पर प्रशिक्षण का कार्य चलाया गया। जिसमें बताया गया कि भारत एवं राज्य सरकार की योजनाओं से कैसे शुरू किया जाए, और उनके बारे में गहराई से जानकारी दी गई। नवनिर्वाचित प्रधानों को बताया गया की किस तरीके से कार्य शुरू करना है, और उसे कैसे सुचारू रूप से चलाना है। प्रशिक्षण में प्रधानों में बूढ़ा दाना प्रधान मोहित सेंगर, अंजली राजपूत, महावीर राजपूत, सुमित पाल ,इंद्रपाल सिंह पाल, एडीओ सुरेंद्र पांडे ,ग्राम विकास अधिकारी अंशुल मिश्रा आदि लोग प्रशिक्षण में मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know