उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाताअजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर गांव में हैंडपंप के पास लगे सबमर्सिबल में करंट उतर आया। पास में खेल रहे आठ वर्षीय मासूम ने हैंडपंप छू लिया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
उमरपुर निवासी अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह घर के बाहर उनका पुत्र सत्यम (8) खेल रहा था। बारिश होने के बाद खेलते-खेलते वह पड़ोसी प्रमोद कुमार के घर के बाहर लगे हैंडपंप के पास पहुंच गया। इस बीच हैंडपंप से जुड़े सबमर्सिबल में करंट आने से सत्यम इसकी चपेट में आ गया। जब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know