औरैया में प्रेमिका को लाया बेटा, पिता ने घर में रखने से किया मना तो कर दी बेरहमी से हत्या,जानिए बजह
उत्तर प्रदेश के औरैया में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के बाद बदहवास परिजन - फोटो :उत्तरप्रदेश न्यूज़21
औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के भीखेपुर में प्रेमिका को घर में रखने से मना करने पर नाराज पुत्र ने पिता की नुकीले सरिया से वार कर हत्या कर दी। रात दो बजे के करीब हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।पुलिस फरार आरोपी पुत्र की तलाश कर रही है। भिखेपुर निवासी अरविंद कुमार (55) की पुत्र शिवम ने रात दो बजे के करीब सांक (नुकीली) सरिया से कई वार कर हत्या कर दी। इसी बीच अन्य परिजनों की आंख खुल गयी तो शिवम मौके से भाग गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले अंतोल गांव से एक युवती को भगा लाया था। आरोपी प्रेमिका को साथ रखने की जिद पर अड़ा था और मृतक अरविंद इस बात का विरोध कर रहा था और युवती को वापस उसके घर भेज दिया था।। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और हत्या कर दी। सीओ अजीतमल प्रदीप ने बताया की शव कब्जे में लिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know