Top News

गाँव माखनपुर के पंचायत भवन पर किया अवैध कब्जा*

*गाँव माखनपुर के पंचायत भवन पर किया अवैध कब्जा*

ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा कब्जाधारक को दिया जा चुका है नोटिस

फफूंद /औरैया

         भाग्यनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत टीकमपुर में बने पंचायत भवन पर गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर उसमे गृहस्थी का सामान भर दिया है और बकरियां बांधने लगे हैं।ग्रामीणों द्वारा तमाम बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही होने से उनमे आक्रोश है।

         ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत टीकमपुर के गांव माखनपुर में ग्राम पंचायत का पँचायत भवन बना हुआ है।पंचायत भवन पर गाँव के कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर उसमे बने कमरों में अपना घरेलू सामान और कंडे भर ताला बन्द कर दिया।दबंग भवन की बकाया जगह पर अपनी बकरियां भी बांधने लगे हैं।जिससे ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है की उन्होंने ब्लाक से लेकर जिला स्तर तक दबंगो से पँचायत भवन मुक्त कराने की तमाम शिकायतें भी की लेकिन कोई कार्यवाही नही की गयी जिससे अवैध कब्जा करे दबंगो के हौंसले बुलंद हैं और वह शिकायत कर्ताओं से लड़ाई झगड़े उतारू हैं।ग्रामीण प्रेमचन्द्र,बलराम सिंह,सर्वेश कुमार, प्रेम सिंह,वीरेंद्र सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर  पंचायत भवन की बिल्डिंग को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है।ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि अवैध कब्जा किये लोगों को नोटिस दे दिया गया है जल्द ही पँचायत भवन को खाली करा लिया जाएगा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने