Top News

औरैया के पंचायत भवन में कब्जा कर बांधी जा रही बकरियां

औरैया के पंचायत भवन में कब्जा कर बांधी जा रही बकरियां

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 टीम,औरैया
पंचायत भवन में कब्जा कर बांधी जा रही बकरियां

फफूंद। संवाददाता

ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत टीकमपुर के गांव माखनपुर में ग्राम पंचायत का पँचायत भवन बना हुआ है।पंचायत भवन पर गाँव के कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर उसमे बने कमरों में अपना घरेलू सामान और कंडे भर ताला बन्द कर दिया।दबंग भवन की बकाया जगह पर अपनी बकरियां भी बांधने लगे हैं।जिससे ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है की उन्होंने ब्लाक से लेकर जिला स्तर तक दबंगो से पँचायत भवन मुक्त कराने की तमाम शिकायतें भी की लेकिन कोई कार्यवाही नही की गयी जिससे अवैध कब्जा करे दबंगो के हौंसले बुलंद हैं और वह शिकायत कर्ताओं से लड़ाई झगड़े उतारू हैं।ग्रामीण प्रेमचन्द्र,बलराम सिंह,सर्वेश कुमार, प्रेम सिंह,वीरेंद्र सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर पंचायत भवन की बिल्डिंग को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है।ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि अवैध कब्जा किये लोगों को नोटिस दे दिया गया है जल्द ही पँचायत भवन को खाली करा लिया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم