Top News

औरैया जिले में अब करोना की आरटीपीसीआर जांच होगी-जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल के माध्यम से लैब का किया शुभारंभ
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया । अब कोविड-19 की आर-टीपीसीआर जांच रिपोर्ट के लिए जिले के लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। वह संक्रमित है या नहीं। इसकी जानकारी 24 घंटे में पता लग जाएगी। अभी तक यह जानने के लिए 3 से 4 दिन लगते थे। क्योंकि जिले से सैंपल अन्य जनपद के अस्पतालों की लैब भेजे जाते थे। इस दौड़ को खत्म करने के लिए जिला टीबी अस्पताल परिसर में आर-टीपीसीआर लैब स्थापित की गई है।
रविवार को सुबह 11:30 बजे लैब का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल के माध्यम से शुभारंभ किया। ब्लाक रोड स्थित जिला टीबी अस्पताल में आर-टीपीसीआर लैब पूरी तरह से तैयार है। आर-टीपीसीआर मशीन इंस्टाल कर ली गई है। इससे संबंधित सभी उपकरण भी स्थापित कर दिए गए हैं। 29 जून से लैब में जांच भी की जा रही हैं। लैब में फिलहाल रोजाना 250-300 सैंपल की जांच की जा रही है।
सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव नेे बताया कि रविवार को मानीय मुख्यमंत्री जी द्वारा औरैया के साथ प्रदेश की 11 आरटीपीसीआर लैब का एक साथ आनलाइन शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व अन्य चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم