उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
गत रोज सड़क दुर्घटना में हो गई थी मौत
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता अयाना । क्षेत्र के ग्राम सडरापुर निवासी जितेंद्र(35)पुत्र मुंसी कठेरिया का शव गाँव आते ही स्वजनों में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों का हुआ रो रो कर बुरा हाल हो गया । बीते 10 जुलाई को ग्राम निवासी सुनील गुर्जर पुत्र राजकिशोर गुर्जर अपने ट्रैक्टर से गंगदासपुर निवासी मानवेन्द्र गुर्जर पुत्र स्व. वीरेंद्र गुर्जर के गेँहू को उसकी ग्वालियर स्थित फ्लोर मिल पर ले जा रहे थे।
जितेंद्र ट्रैक्टर पर पल्लेदार के तौर पर गया था। रात्रि के करीब 1 बजे पर मेहगांव रोड पर भिंड से 10 किलोमीटर आगे ट्रैक्टर चालक सुनील गुर्जर ट्रैक्टर रोककर शौच क्रिया के लिए चला गया, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक UP75BT0385 ने ट्राली में टक्कर मार दी ,जिसमें ट्रैक्टर पर बैठे जिला भिंड निवासी अरविंद दिवाकर, और जितेंद्र निवासी सडरापुर थाना अयाना उछल कर रोड पर आ गये, उसके बाद ट्रक दोनों को रौंदते हुए खाई में जा गिरा।
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक जितेंद्र शादी 11 वर्ष पहले हेमा के साथ हुई थी,बच्चे न होने के कारण अपने बड़े भाई सुंदर के दो बच्चों वंदना(13) और प्रिंस(11) वर्ष को गोद ले लिया था मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know