*करचला गोशाला में तीन गौवंशो की मौत*
*गौवंशो की मौत के बाद प्रसाशन में मचा हड़कंप*
*एनजीओ को सौपने के बाद भी गोशाला की नही सुधरी व्यवस्थाए*
*सहायल,औरैया।* सहार ब्लॉक के अंतर्गत जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत करचला अस्थाई गौशाला का निर्माण करवाया था, गोशाला में गायों की देखरेख के लिए,जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व सचिव को सौप दी थी, लेकिन कोई व्यवस्था नही सुधरी जिसके बाद जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने गोशालाओं में बेहतर व्यवस्था रखने के लिए 1 जून को समय सोसायटी नाम के एनजीओ को गौशाला सौप दी , जिसके बाद से गौशाला में और भी बुरी दशा हो गई, गुरुवार को क्षेत्र की करचला गोशाला में भूख प्यास से तीन गौवंशो की मौत हो गई, जैसे ही खबर जिला प्रशासन को लगी , तो चारो तरफ हड़कंप मच गया , आनन -फानन में गोशाला पहुँचे पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ० हृदेश कुमार व पंचायत सचिव शिवरतन पाल ने मृत गौवंशो का पोस्टमार्टम कर शव को गड्ढे में दफना दिया, गोशाला में कुल 296 गोवंश है, जिनकी देखरेख के लिए चार सेवादारो को लगाया गया है , लेकिन गौवंशो को समय से चारा पानी न मिल पाने से आये दिन उनकी मौत हो रही है, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ० हृदेश कुमार ने बताया कि तीन गौवंशो की मौत हुई है, जिनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है , रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know