Top News

नहर में डूब रही मासूम को बचाने के लिए ई-रिक्शा चालक ने लगाई छलांग, दोनों लापता,जानिये कारण

नहर में डूब रही मासूम को बचाने के लिए ई-रिक्शा चालक ने लगाई छलांग, दोनों लापता,जानिये कारण

newimg/06072021/06_07_2021-nahar_21804105_153131568.jpg
घटनास्थल पर बेहोश पड़ी नरेंद्र की पत्नी निशा को होश में लाती महिला

पनकी थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र कुमार ई-रिक्शा चालक है। सोमवार दोपहर नरेंद्र ई-रिक्शा लेकर पूजा सामग्री डालने अर्मापुर नहर जा रहा था। तभी पड़ोसी छोटू की चार वर्षीय बेटी आरुषि भी मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ ई रिक्शा पर बैठने की जिद करने लगी।

इस तरह हुआ हादसा: पनकी थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र कुमार ई-रिक्शा चालक है। सोमवार दोपहर नरेंद्र ई-रिक्शा लेकर पूजा सामग्री डालने अर्मापुर नहर जा रहा था। तभी पड़ोसी छोटू की चार वर्षीय बेटी आरुषि भी मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ ई रिक्शा पर बैठने की जिद करने लगी। जिस पर नरेंद्र आरुषि समेत मोहल्ले के उन्य छह बच्चों को ई-रिक्शा में बैठा अर्मापुर नहर पहुंच गया। पानी से खेलते समय संतुलन बिगड़ जाने के चलते आरुषि नहर में जा गिरी। जिसे डूबता देख नरेंद्र ने भी नहर में छलांग लगा दी। कुछ ही देर के बाद दोनों लापता हो गए। रोते-बिलखते बच्चों ने घटना की जानकारी राहगीरों को दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पनकी व अर्मापुर पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू की। करीब आधा दर्जन गोताखोर अर्मापुर नहर पुल से लेकर दादा नगर रेलवे पुल तक मासूम समेत ई-रिक्शा चालक की तलाश कर रहे हैं। पनकी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि दोनों की तलाश जारी है। नहर में तेज बहाव को देखते हुए जाल लगाकर दोबारा से दोनों को तलाश करने की तैयारी की जा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने