उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
इटावा।ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रो पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीणों के लिए हमेशा से ही सहायक सिद्ध हुई हैं। इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर सरकार की ओर से विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं और बच्चो के लिए विशेष रूप से सेवाएं दी जाती हैं । इन सेवाओं से सुरक्षित प्रसव को बहुत बल मिला है जिससे अनेक माँ और बच्चो का जीवन सुरक्षित हो रहा है ।
कठौतिया ग्राम की रहने वाली कीर्ति देवी को 28 जून को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। तब वह सरसई नावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गई। केन्द्र पर डॉ. रश्मि यादव और नर्स स्नेह लता ने उनका सफल प्रसव कराया। कीर्ति देवी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया जिनमे एक पुत्र और एक पुत्री है, वर्तमान में प्रसूता और दोनों बच्चे पूर्णता स्वस्थ हैं।
प्रसूता ने साझा किया अपना अनुभव -
लाभार्थी कीर्ति देवी ने बताया कि गांव की आशा राम बेटी ने मुझे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस और दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया। इस पर मैंने सी.एच.सी. पर जाकर प्रसव पूर्व जांचें करवाई। जांच के बाद मुझे ज्ञात हुआ कि मेरे गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं और मैं उच्च जोखिम गर्भावस्था की श्रेणी में हूँ। तब डॉ. रश्मि यादव ने मेरी विशेष देखभाल की और समय-समय पर उचित परामर्श देते हुए मुझे सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया। कीर्ति देवी ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मिलने वाली नि:शुल्क सुविधाओं से बहुत ही सहायता मिली। आज कीर्ति खुश हैं और सरकार की इस योजना का धन्यवाद करती हैं जिसके तहत उनकी उचित देखभाल हुई और सुरक्षित प्रसव संपन्न हुआ। कीर्ति ने सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली नि:शुल्क सुविधाओं का लाभ अवश्य लें ।
ग्राम कठौतिया की आशा रामबेटी ने बताया में कीर्ति देवी जैसी सभी गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाती हूं और उनकी प्रमुख जांचें करवा कर उनको उचित परामर्श व निर्देशन प्रदान करवाती हूँ। उन्होंने बताया कि ग्राम खरगपुर सरैया ब्लाक ताखा की लाभार्थी प्रेमलता का 10 जून को प्रसव कराया गया प्रेमलता भी उच्च जोखिम गर्भावस्था की श्रेणी में थी। उनका भी सफलतापूर्वक प्रसव सरसई नावर सीएचसी पर ही किया गया।
सरसई नावर सी.एच.सी. की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि यादव ने बताया कुछ माह पूर्व कीर्ति देवी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर आशा राम बेटी के साथ आई। तब प्रसव पूर्व जांच में वह उच्च जोखिम गर्भावस्था की श्रेणी में पाई गई।तब से ही इनकी विशेष देखरेख की गई, समय-समय पर जांच हुई और नि:शुल्क दवाई देने के साथ ही संतुलित व पौष्टिक आहार लेने के लिए परामर्श देती रही। लेकिन जुड़वा बच्चे होने के कारण इनकी प्रेगनेंसी में कुछ परेशानियाँ भी थी।जब प्रसव का समय निकट आया तो कीर्ति देवी को विश्वास दिलाया गया कि अपनी देखरेख मैं इनका सफलतापूर्वक प्रसव करआऊंगी। इससे इनके अंदर आत्मविश्वास बड़ा और प्रसव भी सफलतापूर्वक हुआ और जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। वर्तमान समय में प्रसूता और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र ने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर हमारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांचें की जाती है। इसमें उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की विशेष देखरेख की जाती है और उन्हें उचित निर्देशन और परामर्श देने के साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवायें दी जाती है,व सुरक्षित संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित भी किया जाता है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know