Top News

लोक परंपराओं और लोक रीतियों का संरक्षण और संवर्द्धन करेगा कोंच फ़िल्म फेस्टिवल*

पूर्व संध्या पर "फेस्टिवल मुखिया" ने किया प्रतिभाओं को सम्बोधित

कोंच में फ़िल्म निर्माण की अपार सम्भावनाएं- अपर जिला जज

*रिपोर्ट सौरभ त्यागी जालौन


कोंच (जालौन) कोंच क्षेत्र में फ़िल्म निर्माण की अपार सम्भावनाएं है यंहा अच्छी लोकेशन है, बहुमुखी प्रतिभाएं है यह बात कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के आयोजन की पूर्व संध्या पर बतौर "फेस्टिवल मुखिया" अपर जिला आगामी 5 जुलाई से वर्चुअल आयोजित होने वाले कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की पूर्व संध्या पर फेस्टिवल मुखिया अपर जिला जज श्री अनिल कुमार यादव ने कहा कि यह गौरव का विषय है कोंच जैसे क्षेत्र से इंटरनेशनल फेस्टिवल की नींव रखी गई है। कोविड जैसी नकारात्मक
परिस्थितियों में प्रारम्भ हुआ यह आयोजन कोंच और बुंदेलखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल लोक परम्पराओं और लोक रीतियों का सरंक्षण और संवर्द्धन करने का कार्य करेगा। फेस्टिवल द्वारा प्रोडक्शन हाउस का संचालन , ई स्मारिका प्रकाशन आदि उठाये गए कदम सराहनीय एवं अद्भुत है। इस अनूठे आयोजन में जुड़े वृद्धा आश्रम के वृद्ध न सिर्फ उत्सव को महसूस करेंगे बल्कि लोगों के लिए प्रेरणा भी बनेंगे और साथ मे यह संदेश देंगे कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।

_

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم