Top News

कुठौंद पुलिस की सक्रियता जुआ खेलने वालों को दबोचा

कुठौंद पुलिस की सक्रियता जुआ खेलने वालों को दबोचा।

रिपोर्ट सौरभ त्यागी जालौन

कुठौंद जालौन


जालौन पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में क्षेत्र अधिकारी जालौन बिजय आनंद के आदेशानुसार कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी व उनकी टीम सक्रिय नजर आ रही है जिसको देखते हुए आज कंझारी चौकी के उप निरीक्षक सर्वेश कुमार, कांस्टेबल नीरज सैन ,कॉन्स्टेबल कृष्ण गोपाल, कॉन्स्टेबल विजय कुमार ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे लोगों को गिरफ्तार किया पकड़े गए अभियुक्तों में संजय पुत्र नसीब चंद्र निवासी मकटौरा थाना कुठौंद  सिद्धू कुमार पुत्र गिरधारी निवासी जगतपुरा थाना सिरसा कलार को गिरफ्तार किया
जबकि भागे हुए अभियुक्तों में अमित दुबे पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मकटौरा, अंकित दुबे पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मकटौरा दीपक पुत्र उदयराम निवासी मकटौरा के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी की है पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 52 पत्ते व 1950 रुपए जुये के स्थान पर बरामद हुए जबकि 670  रुपये जामा तलाशी लेने पर बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ 13g एक्ट के तहत कार्रवाई की और भागे हुए अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी की गई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم