Top News

वृक्ष हमारे जीवन का हिस्सा है इसीलिए हर व्यक्ति पेड़ लगायें।

प्रकृति की सौन्दर्यता को निखारने के लिये ग्राम डीहा के विधालय में हुआ वृक्षारोपण*

रिपोर्ट सौरभ त्यागी जालौन


माधौगढ़ (जालौन) - पर्यावरण को मनुष्यों का बहुअंग मानते हुए सरकार द्वारा वृक्षारोपण की मुहीम योजना चलायी जा रही ताकि इस प्रकृति की सौन्दर्यता को निखारा जा सके इस लिये सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों , नगरीय व शहरी योजनाओं में वृक्षारोपण के लिये करोड़ों का धन व्यय किया है पर्यावरण में सरकार के इस ड्रीम प्रोडक्ट्स में पिछले साल कई हजार करोड़ पौधों का वृक्षारोपण करवाया गया था इस बार भी पर्यावरण की सौन्दर्यीकरण योजना के तहत वृक्षारोपण का कार्य जारी है इस दौरान ग्राम पंचायत डीहा विधालय में भी अध्यापकों द्वारा अच्छी पहल देखने को मिली जिसमें वृक्षारोपण कर अध्यापकों ने प्रकृति की ओर से अच्छा संदेश दिया हालांकि यदि देखा जाये तो प्रकृति का
बहुमूल्य गहना हरे भरे पेड़ पौधों को ही माना गया है आम, अमरूद ,छायादार वृक्ष लगाए गए । इस अवसर पर ग्राम प्रधान डीहा दीपमाला द्विवेदी , ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र कुमार निरंजन, लेखपाल बालकिशुन , शिक्षामित्र नीरजदेवी,अरुण द्विवेदी ,दीपू द्विवेदी , अभय भदौरिया इत्यादि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم