Top News

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं नर नारायण सेवा समिति द्वारा सम्मानित किया गया

रिपोर्ट सौरभ त्यागी जालौन

उरई (जालौन) अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद जनपद जालौन के तत्वावधान में रविवार को प्रातः 09 बजे विनायक एकेडमी स्कूल कुठौंदा राठ रोड उरई जालौन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं नर नारायण सेवा समिति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरी शंकर वर्मा सदर विधायक , ने कहा कि कोविड 19 के दौरान अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने समाज के कमजोर वर्गों की मदद की एवं समाज सेवा से जुड़े हुए लोगों को सम्मानित किया तथा परिषद के आग्रह पर राष्ट्र कवि मैथलीशरण गुप्त द्वार, एवं बाबूराम एम काॅम द्वार का शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराये जाने का आश्वासन दिया ।
कार्यक्रम में डॉ दिलीप सेठ प्रदेश मंत्री व्यापार मंडल, हरेंद्र विक्रम सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती प्रीति बंसल जिला अध्यक्ष महिला (भाजपा ), डॉ सी० पी० गुप्ता प्रदेश महासचिव अ भा वैश्य एकता परिषद, संजय गुप्ता प्रदेश प्रभारी एवं बुंदेलखंड अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, प्रभारी बुंदेलखंड बृजकिशोर गुप्ता, डॉ रविशंकर अग्रवाल बुंदेलखंड महासचिव, महावीर शरण सरावगी बुंदेलखंड कोषाध्यक्ष, दीपक गुप्ता, प्रदीप कुमार महतेले, विशाल विस्वारी, शैलेन्द्र गुप्ता, व नर नारायण सेवा के सदस्यों की उपस्थिति में माननीय गौरी शंकर वर्मा सदर विधायक जी गणपति गजानन पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। डॉ सी पी गुप्ता प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने कहा कि उरई में विभिन्न संस्थाओं द्वारा गरीब परिवारों को महामारी के समय हरसंभव मदद करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी एवं बुंदेलखंड अध्यक्ष संजय गुप्ता जी ने कहा कि समय-समय पर कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए परिषद परिवार हर संभव मदद करेगा। विद्यालय परिवार शैलेन्द्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता जी ने अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। कुशल संचालन श्री युद्धवीर सिंह कंथरिया जी ने किया। अतिथियों का जिला अध्यक्ष सुरेश गुप्ता (राजू के) ने आभार व्यक्त किया ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم