Top News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को उन्नाव पहुंचे

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को उन्नाव पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुधवार को मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व पशुधन मंत्री स्व. मनोहर लाल के 85वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री की एक जनसभा भी प्रस्तावित थी। इसकी अनुमति जिला प्रशासन से मांगी गई थी।
सोमवार रात प्रशासन ने कोविड प्रोटोकाल का हवाला देते जनसभा करने की अनुमति नहीं दी।जयंती कार्यक्रम में सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक रामकुमार ने बताया कि अनुमति न मिलने से जनसभा को रद्द कर दिया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। जनसभा के अलावा पूर्व निर्धारित अन्य कार्यक्रम होंगे। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के कारण सिर्फ 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। जनसभा में भीड़ ज्यादा हो सकती थी, इसलिए अनुमति नहीं दी गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم