उत्तरप्रदेश न्यूज़21संवाददाता ,औरैया
औरैया। संवाददाता
औद्योगिक नगर दिबियापुर में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अधेड़ व्यवसायी की हार्ट अटैक से असामयिक मौत हो गई। बताया जाता है कि हार्ट अटैक उस समय हुआ जब वे थकान महसूस करने पर सड़क किनारे एक चबूतरे पर बैठे हुए थे और वहीं अचानक गिर पड़े।
दिबियापुर के औरैया रोड निवासी बैटरी व्यवसाय महेश गुप्ता रोज की तरह सुबह मोहल्ले के ही एक साथी के साथ मॉर्निंग वॉक पर फफूंद रोड पर निकले थे। सुबह करीब 5:45 बजे वैदिक इंटर कॉलेज मार्केट ने एक दुकान के चबूतरे पर बैठ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक वे चबूतरे से नीचे सड़क पर गिर पड़े कुछ ही पलों में उनका निधन हो गया। सूचना पर पहुंचे उनके कंप्यूटर शॉप संचालक कंप्यूटर इंजीनियर बेटे प्रभाकर पोरवाल कार लेकर मौके पर पहुंचे और पिता को लेकर खेल गांव के धनवंतरी अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। व्यवसाई के निधन पर चेयरमैन अरविंद पोरवाल, समाजसेवी राघव मिश्र, हरिश चंद शर्मा, सभासद राहुल दीक्षित, रजत यादव, अवनींद्र यादव, राम प्रकाश गुप्ता, सूरज प्रकाश गुप्त आदि ने शोक जताया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know