Top News

किशोर हुआ जहर खुरानी का शिकार

*किशोर हुआ जहर खुरानी का शिकार*

*फोटो परिचय। जिला अस्पताल में भर्ती जहर खुरानी का शिकार किशोर*

*औरैया।* स्थानीय रोडवेज बस स्टॉप पर शुक्रवार की सुबह एक किशोर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोर दिल्ली से रोडवेज बस के द्वारा आ रहा था, तभी वह रास्ते में जहर खुरानी का शिकार हो गया। जहर खुरान लोग उसके दो मोबाइल व नकदी लेकर चंपत हो गये। घटना की सूचना किशोर के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दी गई।
थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम सल्हूपुर निवासी रामू 15 वर्ष पुत्र परशुराम गुरुवार की रात दिल्ली से अपनी बुआ के यहां से वापस गांव लौट रहा था। वह गुरुवार की रात अपने गांव आने के लिए रोडवेज बस पर सवार हुआ था, तभी रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में रोडवेज बस के चालक व परिचालक ने उसे औरैया बस स्टॉप पर उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 50 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। होश में आने पर किशोर ने बताया कि उसके पास एक टच तथा एक जिओ का मोबाइल फोन था, इसके अलावा खर्चा के लिए 500 रुपए उसकी जेब में पड़े थे। जहर खरानों ने उसे कोई नशीली चीज सुघा दी जिससे वह बेहोश हो गया। उसके पास मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसके परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई। जिस पर किशोर का चचेरा भाई शमशेर एवं मां नीलम देवी अस्पताल पहुंच गये जहां पर किशोर का इलाज चल रहा था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم