Top News

दबंगों ने ठेके पर मारपीट कर शराब व नकदी लूटी

*दबंगों ने ठेके पर मारपीट कर शराब व नकदी लूटी*

*सेल्समैन के साथ मारपीट का घटना को दिया अंजाम*

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पातेपुर लुहियापुर क्षेत्र देशी शराब ठेका पर गुरुवार की शाम कुछ दबंग आ गये, और ठेका संचालक को मारपीट करते हुए शराब के क्वार्टर तथा नगदी लूट ली। इसके साथ ही कहा कि यदि इस आशय की शिकायत की तो हरिजन एक्ट तथा बलात्कार जैसे मामलों में फंसा देंगे। पीड़ित पक्ष ने मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। इससे पूर्व पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
     कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पातेपुर लुहियापुर स्थित देशी शराब ठेका पर गुरुवार की शाम करीब 7 बजे गांव के ही कुछ नामजद दबंग आ गये, और गाली- गलौज करते हुए मुफ्त में शराब के क्वार्टर मानने लगे। जब ठेका संचालक कमल सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम लुहियापुर व सहयोगी राम कुमार पुत्र लल्ला सिंह ने मुफ्त में शराब के क्वार्टर देने से इंकार किया। उसी समय उन लोगों ने हमलावर होते हुए गाली- गलौज कर मारपीट करने लगे। जिससे ठेका संचालक व सहयोगी को चोटे भी आई। इसके साथ ही दबंगों ने कहा कि यदि इस आशय की थाना कोतवाली अथवा कहीं शिकायत की तो जान से मार देगे। इसके अलावा कहा कि हरिजन एक्ट तथा दुष्कर्म जैसे मामले में फसाकर जेल की हवा खिला देंगे। ठेका के संचालक कमल सिंह पुत्र जगदीश सिंह ने इस आशय का शिकायती प्रार्थना पत्र कोतवाली में दिया है। इस संदर्भ में अभी तक कोतवाली पुलिस द्वारा कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित का कहना है कि वह ठेका का संचालन करने में असमर्थ हो रहा है , क्योंकि उसके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी। पीड़ित नहीं विपक्षीगणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए गुहार लगाई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم