*बल्लापुर पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को स०खण्ड विकास अधिकारी अजीतमल ने किया नोटिस जारी*
औरैया
औरैया जिले के अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर की आम जनता ग्राम विकास अधिकारी के क्रिया कलापों से खासी नाराज है, क्योंकि बल्लापुर पंचायत के सचिव का मिलना तो दूर, फोन भी नहीं उठता है, गांव का आम आदमी छोटे-छोटे काम के लिए अजीतमल ब्लाक का चक्कर लगाता रहे, लेकिन पंचायत सचिव का पता ही नहीं रहता है। छोटे-छोटे काम मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, राशन कार्ड आदि कार्यों के लिए परेशान रहते हैं।
इन्हीं समस्याओं को लेकर रक्षक जन सेवा समिति द्वारा, एक शिकायत एडिओ पंचायत अजीतमल से की गई थी। जिसके कारण पंचायत सचिव को एडिओ पंचायत अजीतमल ने नोटिस जारी करते हुए, उनके द्वारा पंचायत के आम आदमी के कार्यों का लेखा जोखा प्रमाण सहित मांगा गया है, साथ ही कौन से दिन ग्राम पंचायत में आप उपस्थित रहते हैं आदि समस्याओं को लेकर नोटिस जारी किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know