Top News

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जाना स्वास्थ्य योजनाओं का हाल

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
इटावा।जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य योजनाओं का हाल जानने के लिए बुधवार को सुबह 11:00 बजे सर्वप्रथम जसवंत नगर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निरीक्षण किया।सीएचसी पर डिलीवरी रूम और ओपीडी सेवाओं को जाकर देखा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुशील से सीएचसी पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में चर्चा की और उन्होंने निरीक्षण करने के बाद वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। जसवंतनगर सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद वह सीधे जिला महिला अस्पताल इटावा पर निरीक्षण करने पहुंची, वहां पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक जाटव ने उनका स्वागत किया।और जिला अस्पताल के द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग चिकित्सक डॉ यशमिता सिंह ने श्रीमती सुमन चतुर्वेदी को महिला ओपीडी, परिवार नियोजन काउंसलर कक्ष, और प्रसव कक्ष का भ्रमण कराया।और वहां की सारी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने निरीक्षण करने के बाद जिला महिला अस्पताल द्वारा मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया साथ ही अस्पताल के अंदर साफ सफाई को लेकर संतुष्टि जताई ।और उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अशोक जाटव को निर्देशन दिया जिला महिला अस्पताल से के द्वारा जनपद की सभी महिलाओं को सरकार की योजनाओं को अनिवार्य रूप से पात्र महिलाओं को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ यशमिता से भी कोरोना काल में गर्भवती स्त्रियों के लिए जिला महिला अस्पताल में किस प्रकार की व्यवस्थाएं हैं, इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। और उन्हें निर्देशन दिया किसी भी तरह की कोई अनियमितता ना हो सभी गर्भवती स्त्रियों का विशेष ध्यान रखा जाए।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद कोविड वार्ड में जाकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद संतुष्टि जताई। और इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक जाटव , डिप्टी सीएम डॉ अवधेश, डॉ सोहम ,डॉ यशमिता मैट्रिन मिथिलेश कुमारी उपस्थित रहे।
जनपद की पीड़ित महिलाओं की समस्या को राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुना
जनपद में राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती सुमन चतुर्वेदी ने सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में जाकर 6 पीड़ित महिलाओं की गुहार पर संज्ञान लेते हुए इटावा सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ को कार्रवाई करने का निर्देशन दिया। और उन महिलाओं को न्याय दिलाने का पूरा आश्वासन दिया। इस इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी दीपाली बिधौलिया, अजीत दुबे, अर्चना जादौन जिला समन्वयक प्रोबेशन विभाग के लोग भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم