Top News

आम आदमी पार्टी ने नगर बिधूना में लगाया सदस्यता शिविर

आम आदमी पार्टी ने नगर बिधूना में लगाया सदस्यता शिविर
जिला अध्यक्ष औरैया ने लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता
जनता में दिखाई दिया उत्साह
जनपद औरैया के नगर बिधूना के मेन बाजार लोहा मंडी में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जिसके तहत आज मोहल्ला लोहा मंडी में लगभग 150 लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की जिला अध्यक्ष सुमेंद्र  पोरवाल ने स्थानीय व्यापारियों एवं ग्रामीण जनता को आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उनसे पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने की अपील करते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है क्योंकि जो कार्य दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल जी ने आम जनता के लिए किए हैं वही सुविधा  उत्तर प्रदेश के रहने वालों को भी उपलब्ध होनी चाहिए इस सदस्यता कार्यक्रम में बिधूना विधानसभा सदस्यता प्रभारी पिंटू शर्मा बिधूना विधानसभा अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार जाटव विधानसभा बिधूना महासचिव अनुपम यादव बिधूना विधानसभा सचिव अनिल यादव जिला महासचिव सीवाईएसएस जगजीवन राजपूत जिला अध्यक्ष सीवाईएसएस चंद्र मोहन यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم