Top News

फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


रिपोर्ट सौरभ त्यागी जालौन


मदारीपुर जालौन


आज जनपद जालौन की कुठौंद थाना पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा बताया जा रहा है कि वीरेंद्र कुमार पुत्र लल्लू राम निवासी लहूरा थाना चुर्खी जनपद जालौन द्वारा अभियुक्त अनिल कुमार व दो अभियुक्तों निवासीगढ़ मदारीपुर थाना कुठौंद के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया था कि इन लोगों ने अपनी पत्नी पप्पी को मारपीट कर छत से नीचे गिरा दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसको लेकर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था अभियुक्त कई दिनों से खराब चल रहा था। 
लेकिन कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सटीक सूचना पर हदरुख चौकी प्रभारी दामोदर सिंह कांस्टेबल शिवम कॉन्स्टेबल रंजीत सिंह ने कालपी रोड मोड पर मदारीपुर के पास लगभग 8:00 बजे अनिल पुत्र लाल राम निवासी मदारीपुर को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया पुलिस का कहना है कि अनिल कुमार पुलिस से बचने के लिए कई दिनों से फरार चल रहा था। जल्दी बचे हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم