ब्रेकिंग न्यूज़
औरैया
*सदर ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र वाल्मीक ने गरीबों बाचितो शोषित समाज को साथ लेकर चलने की कही बड़ी बात*
सदर ब्लॉक प्रमुख औरैया नरेंद्र वाल्मीक ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अगुवाई में हर वर्ग को साथ लेकर भरपूर विकास करवाने का प्रयास करूगा। औरैया से निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर संच्छिप्त प्रेस वार्ता में कहा की में औरैया जनपद बासियो व भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं का सदेव ऋणी रहूगा । साथ ही भारतीय जनता पार्टी के हाई कमान ने जो मुझे चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी घोषित किया में उनका दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर निबर्तमान ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्लॉगन सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश आज चरितार्थ हो गया । इस अवसर पर युवा उद्यमी राहुल शुक्ला समाज सेवी पंकज मिश्रा आदि ने नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को शुभकामनाएं व बधाई दी
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know