*कारगिल विजय दिवस भारत के जांबाज सैनिकों के शौर्य और बलिदान की महान स्मृति--चंद्रिका यादव अध्यक्ष श्री जयराम सेवा धर्म संस्थान*
घनश्याम सिंह
लखनऊ
कारगिल विजय दिवस भारत के जांबाज सैनिकों के शौर्य और बलिदान की महान स्मृति है यह कथन
श्री जयराम सेवा धर्म संस्थान लखनऊ के अध्यक्ष चंद्रिका यादव का है,वे वे कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में अपने उदगार व्यक्त कर रहे थे।।
श्री जयराम सेवा धर्म संस्थान पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रख्यात समाजसेवी व संस्थान के अध्यक्ष चंद्रिका यादव ने कहा कि
कारगिल विजय दिवस हमारे जांबाज सैनिकों की वीरता,शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है उन्होंने कहा कि जिन जांबाज वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए कारगिल के महायुद्ध में अपना बलिदान कर दिया ऐसे मातृभूमि के अमर शहीदों को सदैव याद किया जाएगा उन्होंने कहा की
श्री जयराम सेवा धर्म संस्थान शहीद वीर सपूतों को शत-शत नमन करता है प्रख्यात समाजसेवी चंद्रिका यादव ने कहा हम और हमारा देश इन्हीं सैनिकों की बहादुरी से रात को चैन की नींद सोता है,इसलिये हमें देश के सैनिकों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए,ज्ञात हो कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुविख्यात श्री जयराम सेवा धर्म संस्थान द्वारा कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत से ही जरूरतमंदों को भोजन, दवाएं व वस्त्र प्रदान किए गए जिसका क्रम अनवरत जारी है, संस्थान द्वारा प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व व प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाया जाता है व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाया जाता है,इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी मंतशा भी मौजूद थीं।।
फ़ोटो-
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know