टीकाकरण के नाम पर धनउगाही? अचानक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे BJP विधायक, जानें फिर क्या हुआ
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के सुकरौली पीएचसी पर टीकाकरण के नाम पर धनउगाही की शिकायत पर विधायक पवन केडिया अस्पताल पहुंच गए। एमओआईसी को फटकार लगाते हुए दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। एमओआईसी की पड़ताल में सामने आया कि बाहरी व्यक्ति टीकाकरण के नाम पर वसूली कर रहा था। एमओआईसी में उसके खिलाफ हाटा कोतवाली में तहरीर दी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली पर सोमवार को कोविड टीकाकरण कराने पहुंचे लोगों से अस्पताल पर एक व्यक्ति तत्काल वैक्सीन लगाने के एवज में पैसा मांग रहा था। किसी ने इसकी जानकारी फोन द्वारा हाटा विधायक पवन केडिया को दे दी। विधायक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली पहुंचे तो लोगों ने बताया कि असलम नाम का व्याक्ति एएनएम से मिलकर वैक्सीन के नाम पर धन उगाही कर रहा है। विधायक ने मौके पर एमओआईसी डॉ. हेमन्त वर्मा को बुलाकर फटकार लगायी। विधायक ने वैक्सीनेशन के नाम पर धनउगाही कर रहे व्यक्ति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया। लोगों ने बताया कि बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अस्पताल पर वैक्सीन नहीं लगायी जा रही है। विधायक ने इस मामले में डीएम व सीएमओ को अवगत कराया तथा वैक्सीन के नाम पर वसूली कर रहे ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की। एमओआईसी ने पड़ताल के बाद हाटा कोतवाली में वसूली करने वाले के खिलाफ तहरीर दी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know