Top News

खुद को पुलिस वाला बता चेकिंग कर दवा व्यापारी से हड़पे 90 हजार रुपये

खुद को पुलिस वाला बता चेकिंग कर दवा व्यापारी से हड़पे 90 हजार रुपये

newimg/06072021/06_07_2021-knp_21804066.jpg
आम लोगों से टप्पबाजों ने स्वयं को पुलिस बता हजारों की चपेट लगा चुके

शिव कुमार ने बताया की करीब 11 बजे बिरहाना रोड में पीएनबी बैंक के सामने दो युवकों ने उन्हेंं रोका और खुद को गुप्त पुलिस का सिपाही बताते हुए बैग चेक कराने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास सूचना आई ह

रायबरेली जिले के खीरो थाना अंतर्गत चंदीदीन गांव के रहने वाले शिव कुमार वर्मा मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मंगलवार सुबह खरीददारी के लिए कलक्टरगंज थानाक्षेत्र के बिरहाना रोड स्थित दवा मार्केट में आए थे।शिव कुमार ने बताया की करीब 11 बजे बिरहाना रोड में पीएनबी बैंक के सामने दो युवकों ने उन्हेंं रोका और खुद को गुप्त पुलिस का सिपाही बताते हुए बैग चेक कराने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास सूचना आई है कि बैग में तमंचा है। इसके बाद दोनों ने बैग देखा और वापस करके चले गए। उनके जाने के बाद शिवकुमार ने भी बैग चेक किया तो देखा कि उसमें रखे 90 हजार रुपये गायब थे, तब उन्हेंं धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी संजीवकान्त मिश्र ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم