Top News

पश्चिम बंगाल के चुनाव बाद हिंसा में पीड़ित संघ के कार्यकर्ताओं,कर्मचारियों ,श्रमिको के सहयोग के लिए "एकात्मता दिवस" SOLIARIY DAY का आयोजन :-अमर कान्त सिंह

उत्तर प्रदेश न्यूज21गौतम बुद्ध नगर मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर:- दादरी क्षेत्र के एनटीपीसी में आज दिनांक 3 जून 2021 को भारतीय मजदूर संघ केंद्रीय आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ गौतम बुद्ध नगर की ओर से एनटीपीसी दादरी गौतम बुद्ध नगर में पश्चिम बंगाल के चुनाव बाद हिंसा में पीड़ित  संघ के कार्यकर्ताओं,कर्मचारियों ,श्रमिको के सहयोग के लिए "एकात्मता दिवस" SOLIARIY DAY का आयोजन अमर कान्त सिंह ,जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ गौतम बुद्ध नगर के नेतृत्व में किया गया। इस सभा की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ गौतम बुद्ध नगर के उपाध्यक्ष सह महामंत्री एनटीपीसी मजदूर संघ दादरी के महामंत्री  दिनेश कुमार सिंह ने किया। सभा का संचालन संघ के भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने किया।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनटीपीसी ठेका श्रमिक संघ दादरी के महामंत्री श्री अवनीश प्रताप सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल मैं चुनाव के बाद जो हिंसा हुई है उससे मानवता शर्मसार हुआ है। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय सोच वाले नागरिकों को उत्पीड़न किया जा रहा है।उनके घरों को जला दिए गए हैं।वहां की सरकार द्वारा समर्थित गुंडा तंत्र द्वारा आगजनी बालात्कार को अंजाम दिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल से श्रमिक पलायन को मजबूर हो गए है।आज उन्हें आप सभी के सहयोग की जरूरत है।इस सभा को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ ,गौतम बुध नगर के जिला मंत्री  अमर कान्त सिंह ने बताया कि आज भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय आह्वान पर पूरे भारतवर्ष में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल में पीड़ित हिंसा साथियों के सहयोग के एकात्मता दिवस SOLIARIY DAY कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एनटीपीसी दादरी में भी एकात्मता दिवस का आयोजन किया गया। श्रीअमर कान्त सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसा के बाद लगभग 4000 भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं के घर ,उनके यूनियन कार्यालय,उनके वाहनों में आगजनी कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहां की सरकार के समर्थित गुंडों द्वारा संघ समर्थित कार्यकर्ताओं, श्रमिकों के घरों को लूट लिया गया।आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठन पश्चिम बंगाल के पीड़ित कामगारों के साथ खड़ा है।उनका पुनर्वास करने के लिए देश के सभी कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं। दंगा पीड़ितों के आर्थिक सहयोग के लिए पूरे देश के रास्ट्रवादी कार्यकर्ता लगे हुए है। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री  बिनय कुमार सिन्हा  के द्वारा बंगाल के बास्तुहारा सहायता समिति के अकाउंट नंबर को प्रेषित कर भारतीय मजदूर संघ के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि आप अपनी स्वेच्छा से सहयोग राशि जमा करें।अंत में सभा की अध्यक्षता कर रहे  दिनेश कुमार सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया एवं उपस्थित जन समूह से अपील किया कि आप अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग कर बंगाल के कार्यकर्ताओं का मनोबल को बढ़ाएं। इस सभा मे अमर कान्त सिंह,दिनेश कुमार सिंह,अवनीश प्रताप सिंह,अजय कुमार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, धर्मबीर सिंह,कमलेश शर्मा,अनिल कुमार सिंह,इन्द्राज सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم