Top News

दादरी में भाo किo यूo भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर मनोज तोमर            गौतम बुद्ध नगर:- आज दादरी में Faxlite Project Pvt. Ltd. कंपनी के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह का सतेंद्र शिशौदिया एवम् ठाकुर मोहित रावल ग्राम घोड़ीबछेड़ा ने और उनके साथ आए संगठन के पदाधिकारियों का तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष  का वहां उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भी फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए किसान हित योजनाओं की जानकारी देते हुए केंद्र सरकार से किसान आयोग गठन करने की भी मांग की। उपरोक्त समय पर उन्होंने अपने संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की और दादरी के काफी युवाओं को अपने संगठन के युवा मोर्चा में एवम विधि प्रकोष्ठ में वकीलों को पद्नियुक्ति कर शामिल किया। इस मौके पर सतेंद्र शिशौदिया को एनसीआर का महामंत्री, शक्ति शिशौदिया को युवा मोर्चा एनसीआरआईटी संयोजक, प्रभात राघव को एनसीआर युवा मोर्चा सचिव,रोहित चौहान को महासचिव, एड.सतवीर सिंह एनसीआर उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, एड. वी पी शर्मा विधि प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष,दिनेश शर्मा एनसीआर संगठन मंत्री, डॉ.आदेश तोमर एनसीआर उपाध्यक्ष,रोहित शिशौदिया युवा मोर्चा महामंत्री,कालू राम गर्ग को भारतीय किसान यूनियन दादरी व्यापार मंडल का अध्यक्ष  मनोनीत किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم