Top News

कम वैक्सीनेशन पर एमओआईसी अधीक्षकों के वेतन रोका जाए - जिलाधिकारी

*कम वैक्सीनेशन पर एमओआईसी अधीक्षकों के वेतन रोका जाए-  जिलाधिकारी*
    

*कम वैक्सीनेशन पर एमओआईसी अधीक्षक को दी जाए कठोर चेतावनी*- *जिलाधिकारी*

 *स्वच्छ भारत मिशन के तर्ज पर किया जाए वैक्सीनेशन*- *जिलाधिकारी*

 कोरोना से बचाव को लेकर  जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में  मुख्यालय सभागार में  समीक्षा  की गई जिसमें वैक्सीनेशन को लेकर  सीएससी बार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया अछल्दा, सहार ,अयाना, बिधूना, एरवाकटरा सीएचसी पर वैक्सीनेशन कम पाया गया इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी अर्चना श्रीवास्तव को निर्देश दिए की वह  सीएचसी के एमओआईसी अधीक्षकों का वेतन रोकते हुये कठोर चेतावनी जारी की। जो आशाएं वैक्सीनेशन में सहयोग नहीं कर रही हैं उसकी लिस्ट बनाकर सीएमओ को दी जाए ऐसी आशाओं को निष्कासित किया जाए

उन्होंने बीपीएम का जनता से अच्छा तालमेल न होने उन्हें वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक ना कर पाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि बीपीएम आदेश कुमार के खिलाफ सेवा समाप्ति का प्रस्ताव तैयार कर जिला स्वास्थ समिति में रखा जाए साथ ही डीपीएम की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव जिला स्वास्थ समिति के द्वारा शासन को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तरह 10 -10 गांव चयनित करके लोगों को जागरूक किया जाए। स्वच्छ भारत मिशन के तर्ज पर टिगरिंग टीमों के साथ साथ एएनएम, आशा, ग्राम सचिव , लेखपाल, कोटेदार, रोजगार सेवक आदि के साथ  टिगरिंग की जाए और गाँव में लोगों को ट्रेनिंग दी जाए  उसके बाद प्रधान के माध्यम से लोगों  का रजिस्ट्रेशन कराया जाए शासन के द्वारा वैक्सीनेशन को लेकर जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है उसे पूरा किया जाए इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए लोगों के बीच व्याप्त अफवाहों को दूर किया जाए। लोगों को बताया जाए वैक्सीनेशन जिन लोगों ने कराया था वह लोग कम पॉजिटिव पाए गए इसके साथ वह लोग  गंभीर स्थिति में नहीं हो सके कुछ दिनों में वह सही हो  गए इसलिए आप लोग भी वैक्सीनेशन कराएं इस  महामारी से बच सकें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم