Top News

दिबियापुर बेला रोड पर ट्रांसफॉर्मर करंट की चपेट में आने से सांड की हुई मौत, चंद घंटों बाद एक बछड़े की मौत

करंट की चपेट में आने से सांड की हुई मौत, चंद घंटों बाद एक बछड़े की मौत 

एक बार फिर से बिजली विभाग की लापरवाही
खुले में रखे ट्रांसफार्मर के चपेट में आने सांड की मौत

असेनी पावर हाउस दिबियापुर की घोर लापरवाही
दिबियापुर(औरैया): मामला दिवियापुर बेला रोड अग्रोहा धाम के पास का है जहां पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर से किसी कारणवश चपेट में आने से मौके पर एक सांड ने दम तोड़ दिया उसके 12 घंटों के अंदर शाम को अचानक फिर से एक गाय का बछड़ा भी चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। यह घटना बेला रोड कन्नौज पनवाड़ी मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर की है,जहां से घंटों दर घंटों बाद बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की गाड़ियां निरंतर निकलती रहती हैं फिर भी उनको यह कृत्य नहीं दिखता है। या फिर माने की घटना को देखकर सभी अपना पल्ला झाड़ने का काम करते है। इतनी बड़ी लापरवाही से बिजली विभाग को कोई परवाह नहीं है जबकि इससे पहले सर्दियों में भी एक गाय की मृत्यु इसी ट्रांसफार्मर के चपेट में आने से हो गई थी तब भी बिजली विभाग नहीं पसीजा था मौके पर उपस्थित लोगों ने उत्तर प्रदेश न्यूज 21 की टीम को अवगत कराया कि यहां पर आए दिन किसी न किसी जानवर की इस ट्रांसफार्मर से मौत होती रहती है।इसका मुख्य कारण इसकी न तो चाहर दीवार है और न ही कोई जाल की व्यवस्था है।कई बार असेनी पावर हाउस में इसके संबंध में अवगत कराया गया है।लेकिन वहां के अफसरों ने कोई भी ऐक्शन नही लिया।जिसके चलते आज फिर से हादसा दर हादसा हो गया।जिसमें दो बेजुवान जानवरो की घटना स्थल पर मौत हो गई।इस घटना से नाराज मोहल्ला वासियों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। बुधवार की शाम को  बेला रोड पर पतराखन की दुकान के सामने खुले में  रखे ट्रांसफार्मर में बिजली करंट फैल गया। तभी मार्ग से गुजर रहा एक सांड करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अब कुछ दिनों बाद बरसात का मौसम भी आने वाला है। बरसात में करंट तेजी से फैलता है। इससे और बड़ी दुघर्टना हो सकती है। इस पर मुहल्लावासियों ने बिजली अफसरों पर कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। उनका कहना है, कि अगर विद्युत अधिकारी लाइनों का रख रखाव ठीक ढंग से करते तो आज इन दोनों बेजुवानो की मौत न होती।


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم