उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर:- कोरोना महामारी ने कितने परिवारों के सिर से मात पिता का साया छीन लिया है बहुत से परिवार दो वक्त वक्त के खाने के लिए लाले पड़े हुए हैं उम्मीद संस्था को खबर लगी कि गांव चीती मैं कोरोना महामारी ने चार छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उनके पिता का साया छीन लिया है उम्मीद संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर ने बताया कि संस्था के सदस्य जरूरतमंद परिवार के घर पहुंच कर परिवार का दुख बांटने का प्रयास किया एवं एक महीने का सूखा राशन उपलब्ध कराया और बच्चों को भविष्य में शिक्षा दिलाने का भी आश्वासन दीया बीकेयू अंबावता के दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपबास एवं महेंद्र सिंह ने कहा कि ईश्वर किसी पर ऐसी विपदा ना डालें और यदि आप किसी का सहयोग करते हो तो ईश्वर भी आपका सहयोग अवश्य करेगा समाज के सभी सक्षम व्यक्तियों एवं प्रशासन को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए संजीव मुकदम ने बताया कि संस्था भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों का सहयोग करने का प्रयास करती रहेगी इस मौके पर राजकुमार रूपबास महेंद्र सिंह संजीव मुकदम मास्टर ब्रह्म सिंह जयपाल सिंह नागर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know