Top News

बैंक के कर्मचारी नहीं कर रहे है मास्क और सोशल डिस्टेन्स का पालन जमकर उड़ाई जा रही है सरकार के नियमो की धज्जियां*

*बैंक के कर्मचारी नहीं कर रहे है मास्क और सोशल डिस्टेन्स का पालन जमकर उड़ाई जा रही है सरकार के नियमो की धज्जियां*
*कंचौसी औरैया*
*कंचौसी-* सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कंचौसी बाजार औरैया में सोशल डिस्टेन्स की जमकर उड़ाई जा रही है धज्जियां। इसके साथ ही साथ बैंक के कर्मचारी भी नहीं कर रहे है मास्क का प्रयोग जबकि सरकार का कहना है कि हर जगह मास्क और सोशल डिस्टेंस रखना अनिवार्य है। लेकिन यहाँ पर बैंक के  कर्मचारी ही सरकार के नियमो का उलंघन कर रहे है। तो जनता क्यों नही करेगी। और बैंक में महिलाओं की कोई अलग लाइन नहीं बनाई जाती है एक ही लाइन में महिलाये व पुरूष अपना कार्य करवाते है तो कुछ लोग अपनी दबंगई के दम पर अपना कार्य बैंक के अंदर जाकर करवा लेते है लेकिन गरीब जनता का कोई भी काम समय पर नहीं होता है। उनकों बैंक के 10 से 15 चक्कर लगाने पड़ते है तब कहीं जाकर उनका काम हो पाता है। यहाँ पर बैंक कर्मचारियों की चलती है अपनी मनमानी जब कोई गरीब अपना कोई भी  काम बैंक में करवाने जाता है तो उसे तारीख दी जाती है इसी के साथ ही बैंक कर्मचारी रामचंद्र जो कि लोगो से ऊंची आवाज में बात करके उन्हें बैंक से भगा देता है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم