औरैया*
*यमुना नदी में चार युवतियां डूबीं, दो के शव मिले, रिश्तेदार की शादी में आईं थीं*
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम फरिहा में यमुना नदी में शाम को नहाने गईं चार युवतियां डूब गईं।
सूचना पर एसएचओ अयाना नवीन कुमार सिंह फोर्स के साथ यमुना नदी पर पहुंची।
अयाना थाना क्षेत्र के गांव फरिहा में शादी समारोह में शामिल होने आईं चार युवतियां मंगलवार शाम यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गईं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो के शव तलाश लिए हैं। देर शाम आंधी आने के कारण तलाश फिलहाल रोक दी गई है।
*फरिहा निवासी सुरेश कुमार राठौर के बेटे दीपक की बुधवार को शादी है।*
दिल्ली से शादी में शामिल होने आई रिश्तेदार प्रियंका के साथ मंगलवार शाम चार बजे कीर्ति (22), आकांक्षा (20) निवासी अहेरीपुर, इटावा, कल्पना (20) निवासी फरिहा व तनु (18) निवासी फफूंद यमुना नदी में नहाने गईं थीं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know