*फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने का मामला कराया दर्ज*
*दिबियापुर ,औरैया।* कस्वा दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक आश्रित कोटे पर चयनित व डार्क रूम असिस्टेंट पद पर कार्यरत के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने का मुख्य चिकित्साधिकारी ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर जांच करने के बाद ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।
बुधवार को जिले की मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिबियापुर थाना में दर्ज कराए मामले में बताया कि सीएचसी दिबियापुर में डार्क रूम असिस्टेंट पद पर तैनात कैम्पस में रह रहे व फिरोजाबाद जनपद के जसराना तहसील के नगरा कलू गांव निवासी वीरपाल पुत्र गौरी शंकर ने बीते 25 नवम्बर 2020 को कूट रचित फर्जी तरीके से नियुक्ति पत्र निर्मित कराकर मृतक कोटे से नौकरी प्राप्त की थी व दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनवरी 2021 में तैनाती भी करा ली। जिले की मुख्य चिकित्साधिकारी अर्चना श्रीवास्तव द्वारा कागजातों को सत्यापन के लिए स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक लखनऊ भेजा गया तो मामला पकड़ में आ गया। जिसमे बताया गया कि उनके कार्यालय से कोई भी ऐसा आदेश जारी नही किया गया है। जिसके बाद उन्होंने आरोपित के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराकर , वेतन वसूली की प्रक्रिया आरम्भ करने के आदेश दिए है। घटना के संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक राम सहाय ने बताया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know