*वस्ता मिलने से पूर्व प्रधान ने शुरू किए विकास कार्य*
*दिबियापुर,औरैया* विकासखंड भाग्य नगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलालपुर के नवनिर्वाचित प्रधान ने दैनिक सत्ता एक्सप्रेस संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि अभी उन्हें प्रशासन के द्वारा बस्ता उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके बावजूद उन्होंने गांव में विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। बस्ता मिलने के उपरांत वह गांव में व्यापक स्तर पर कायाकल्प करते हुए विकास कार्य कराने में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जनहित में जो भी कार्य होंगे वह सत्य निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्यो को धरातल पर कराएंगे। उनकी प्राथमिकता होगी कि वह ग्राम पंचायत के बाशिंदों को विकास कार्यों से संतृप्त करते हुए उनके चेहरों पर मुस्कान लाएं।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलालपुर के नव निर्वाचित प्रधान रणवीर सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर का जवाब देते हुई बताया कि शपथ ग्रहण होने के पश्चात अभी तक उन्हें प्रशासन द्वारा बस्ता नहीं मिला है। इसके बावजूद उन्होंने तालाब का जीर्णोद्धार करवाना शुरू करवा दिया है। वहीं पर पूरी पंचायत में जो भी उनके मजरे पड़ते हैं, उनमें वैक्सीन एवं कोविड- 19 का पालन करने के लिए सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के वाशिंदे अधिकाधिक संख्या में वैक्सीन लगवा कर कोरोना महामारी से बचें इसके लिए उन्हें अवगत करवा दिया है।
आगे उन्होंने कहा कि बरसात के पूर्व ही वह मनरेगा मजदूरों द्वारा तालाब की खुदाई कराकर जीर्णोद्धार का कार्य करा रहे हैं। इसके अलावा वह ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, जिससे गांव में किसी प्रकार की गंदगी नहीं फैले। गांव को साफ सुथरा रखना उनकी प्राथमिकता है। बस्ता मिलने के उपरांत वह लोगों को जैसे पात्रो को सरकारी आवास , शौचालय , खड़ंजा निर्माण , नालिया बनवाना , चकरोड बनवाना, पेयजल के लिए हैंडपंपों को जरूरत के स्थानों पर लगवाना आदि विकास कार्य उनकी प्राथमिकता में हैं। इसके अलावा वह विधवा, विकलांग व वृद्धावस्था पेंशन को भी बनवाने का कार्य करेंगे। वह ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें संतुष्ट करने का भरसक प्रयास करेंगे। इसके अलावा किसानों को वह शासन व प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए वह किसी प्रकार की कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। ग्राम पंचायत के बाशिंदों ने जो उन पर विश्वास किया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know