Top News

पड़ोसी की मदद करने पर विपक्षियों ने साजिश के तहत छेड़छाड़ और हरिजन एक्ट में फसाने के लिए दिया महिला ने कोतवाली अजीतमल में प्रार्थना पत्र ।

औरैया--पड़ोसी की मदद करने पर विपक्षियों ने साजिश के तहत छेड़छाड़ और हरिजन एक्ट में फसाने के लिए दिया महिला ने कोतवाली अजीतमल में प्रार्थना पत्र ।पुलिस ने सत्यता के आघार पर जांच कर कार्रवाई की बात कही।
   आपको बता दे कि अजीतमल कोतवाली के भदसान चौकी के चांदूपुर में 1 जून को प्रिया गुप्ता नाम की लड़की अपने घर पर थी तभी पड़ोसियों ने उसके घर से सटी दीवाल खोद दी और पेड़ काटने लगे।जब प्रिया ने मना किया तो विपक्षी विनोद कुमार और  राजा हावी हो गए और मारपीट कर दी।जिसकी शिकायती पत्र अजीतमल कोतवाली में दिया।उस मामले में नरेंद्र कुमार और उनके साथियों ने प्रिया की ओर से गवाही दी।इसी बात से नाराज विपक्षी विनोद कुमार और राजा ने नरेंद्र कुमार और उनके साथी के खिलाफ साजिश रच कर महिला के द्वारा छेड़खानी और हरिजन एक्ट का प्रार्थना पत्र दे दिया।पीड़ित नरेंद्र कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की सत्यता के आधार पर जांच कराई जाए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم