Top News

कोरोना काल में दांतों की सेहत को न करें नजरअंदाजमुंह की लार से कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा -- डॉ रितु शर्मा

उत्तर प्रदेश न्यूज21
इटावा।आपके मुंह की लार से किसी भी तरह का संक्रमण फैल सकता है। इसलिए मुंह और दांत की देखभाल खास तौर पर करें। यह कहना है डॉ भीमराव अंबेडकर जिला चिकित्सालय कि दंत रोग विशेषज्ञ डॉ रितु शर्मा का |
दांतों की देखभाल संबंधित विस्तार से जानकारी देते हुए डॉ शर्मा ने बताया कि अगर आप रोजाना कुछ बातों का ख्याल रखेंगे तो दांतों की आम समस्या से बच सकते हैं। मुंह की हाइजीन का ख्याल पूरी तरह से रखना जरूरी है। अगर आपको लगता है कि आपके दांतों में हल्का दर्द है या फिर दांतों में सड़न हो रही है तो बेहतर होगा कि आप रोजाना हाइजीन मेंटेन करें। अगर आपको गले का इंफेक्शन जल्दी हो जाता है तो बेहतर रहेगा कि गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर उससे गरारे कर। फिलहाल कोरोना वायरस का संक्रमण चल रहा है तो दांतों की गंभीर समस्या से छुटकारा पाने के लिए सर्जिकल वार्ड में ही ट्रीटमेंट कराएं। मुंह की लार से कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है इसलिए ट्रीटमेंट के दौरान बहुत सावधानी की जरूरत पड़ती है।
कोरोना काल में दांतो की सेहत के साथ खिलवाड़ न करें
कारोना काल में दांतों की सेहत के बारे में डॉ रितु शर्मा ने बताया दांतों की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि दांत की समस्या को इग्नोर करने से अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। कोरोना महामारी गंभीर समस्या है। ब्रश में लार भी लगती है। बेहतर होगा कि गलती से भी किसी का ब्रश न तो यूज करें और न ही किसी को अपना ब्रश यूज करने दें। संक्रमित व्यक्ति भी अपने ब्रश को दूसरों के व्रश से अलग रखें। और जब रिपोर्ट नेगेटिव आ जाए तो अपना ब्रश तुरंत बदलें।
इन बातों का रखें ध्यान
लॉकडाउन के दौरान दांतों की स्वच्छता का अधिक ध्यान रखें। आप रोज दिन में दो बार दांतों को अच्छे से से साफ करें।
अगर आप को दांतों में सेंसिटीविटी की समस्या है तो डॉक्टर की ओर से सजेस्ट किए गए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।
इसके अलावा जब भी कुछ खाएं उसके बाद पानी से कुल्ला जरूर करें ताकि दांतो के बीच कुछ फंसा न रह जाए।
मसूड़ों की विशेष देखभाल करें, अपनी उंगुलियों से रोज उनकी मालिश करें।
अगर दांतों की सड़न की वजह से आपको दांतो में दर्द शुरू होता है तो न तो खुद उसका ट्रीटमेंट न करें और न ही डॉक्टर से बिना पूछे दवा लें। अपने दांत के डॉक्टर से फोन पर सलाह करें और उनके निर्देशों का पालन करें।
नमक के गुनगुने पानी में कुल्ला करने से मुंह का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
किसी भी परिस्थिति में खुद से ठंडे या गरम से सेक न करें। पहले डॉक्टर से फोन में जानकारी लें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم