Top News

कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरी राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन

*औरैया


*कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरी राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन*


*दिबियापुर:-* चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच औरैया जिले के फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2  से पास हुई भारत के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद की विशेष ट्रेन। फफूंद रेलवे स्टेशन से महामहिम की ट्रेन सुरक्षित पास कराने के लिये जिला ब पुलिस प्रशासन और रेल प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था कर रखी थी। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर रखा गया था। जिलाधिकारी औरैया सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम कई दिनों से लगातार सभी व्यवस्थाओ पर खुद नज़र रखे हुए थे। ट्रेन निकलने से ठीक पहले आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से पूरे स्टेशन परिसर की जांच की गई। ट्रेन निकासी के समय   जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा , पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम , एसडीएम सदर रमेश यादव, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ,तहसीलदार राजकुमार , इंस्पेक्टर दिबियापुर आलोक दुबे,,  सहायल इंस्पेक्टर राजकुमार , जीआरपी चौकी इंचार्ज फफूंद राजेश कुमार  और आरपीएफ, एलआईयू ,स्वास्थ्य विभाग की टीम समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। वही कुछ देर के लिए रेलवे स्टेशन  के आसपास व फुट ओवरब्रिज पर आवागमन रोक दिया गया था। लोगो ने राष्ट्रपति की ट्रेन अपने घरों की छत से देखी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم