Top News

सपाइयों को हर्ष जुलूस निकालते पुलिस ने किया गिरफ्तार

*सपाइयों को हर्ष जुलूस निकालते पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*बिधूना,औरैया।* बिना अनुमति हर्ष  जुलूस निकालते पुलिस ने सपा के कई दिग्गजों समेत कई सपाइयों को गिरफ्तार कर उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है। सपाइयों ने जुलूस निकालने की बात से इंकार करते हुए कहां है वह सिर्फ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने गए थे।
सपा के युवा नेता शिव नरायण यादव बबलू को समाजवादी युजनसभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपाइयों द्वारा खुशी जताते हुए बिधूना नगर में सोमवार को बिना अनुमति के जुलूस निकाला जा रहा था , तभी उप निरीक्षक राजेश सिंह चौहान व उप निरीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव शिव नरायण यादव बबलू , विपिन यादव , अमित यादव , शैलेश कुमार , लवकुश , राम सनेही पाल , महेश चंद्र , वीनू यादव , मुनीश बाबू , अजब सिंह , आफताब अली , कुंवर पाल सिंह , मुलायम सिंह व पवन शाक्य आदि सपा नेताओं को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई कर  उप जिला मजिस्ट्रेट बिधूना के न्यायालय में पेश किया गया है। इस संबंध में उप निरीक्षक राजेश सिंह चौहान ने बताया है यह सपाई बिना अनुमति के सड़कों पर जुलूस निकाल रहे थे। इसी के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी ओर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव शिव नरायण यादव बबलू का कहना है कि वह जुलूस नहीं निकाल रहे थे। अमर शहीद सरदार भगत सिंह व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم